समाहरणालय पूर्णिया,
( जनसंपर्क कार्यालय)
मीडिया कोषांग
प्रेस विज्ञप्ति 1707,
दिनांक 21/10/2026,
==================
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक चुनाव: डीएम एवं एसएसपी ने की तैयारियों की ब्रीफिंग, कानून-व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया पर दिए निर्देश:-
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक (MLC) निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग में मतदान प्रक्रिया तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
सहायक निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा बताया गया कि कल दिनांक-22.10.2026 को सभी मतदान पदाधिकारी का ब्रीफिंग एवं डिस्पैच जिला पशुपालन कार्यालय, पूर्णिया से किया जायेगा एवं दिनांक-23.10.2026 को मतदान के उपरांत जिला स्कूल, पूर्णिया मे मतपेटीका संग्रहण किया जायेगा।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदान की प्रक्रिया, मतदान केंद्रों की तैयारी, मतपेटियों एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी, गश्ती दल की सक्रियता तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने मतदान कर्मियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने, मतदाताओं को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 21, 2026