समाहरणालय पूर्णिया,
मीडिया कोषांग
प्रेस विज्ञप्ति 1708,
दिनांक 21/10/2026,
==================
06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी; जिलाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण:-
06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को होने वाले चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।
इसी क्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा जिला पशुपालन कार्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चुनाव सामग्रियों के ससमय वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश वरीय एवं नोडल अधिकारियों को दिए।
मतदान की तिथि:-- 23/10/2026 (शुक्रवार),
मतदान का समय: प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निर्धारित है।
पूर्णिया जिले में कुल मतदान केंद्र: 17 (सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेश्म एवं अन्य चिन्हित कार्यालय निर्धारित है।
पूर्णिया जिले में कुल मतदाताओं की संख्या: 12,062 है जिसमें पुरुष: 9,403 और महिला मतदाता 2,659 हैं।
सामग्री वितरण एवं ब्रीफिंग बैठक:--
दिनांक 22/10/2026 को जिला पशुपालन कार्यालय (डिस्पैच सेंटर) में मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री, बैलेट बॉक्स तथा बैलेट पेपर का वितरण किया जाएगा एवं मतदान दलों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय ने चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने का स्पष्ट निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों मौजूद थे।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
@ECISVEEP
@CEOBIHAR
Purnia, Bihar | Oct 21, 2026