समाहरणालय पूर्णिया,
मीडिया कोषांग
प्रेस विज्ञप्ति 1709,
दिनांक 21/10/2026,
06 कोसी स्नातक निर्वाचन: जिला पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र एवं स्ट्रॉन्ग रूम का लिया जायजा, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के दिए सख्त निर्देश:-
06 कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत बुधवार (21/10/2026) को सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में मतगणना तैयारियों, मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉन्ग रूम (बज्रगृह) का सघन निरीक्षण किया गया।
निर्वाची पदाधिकारी (RO), सहायक निर्वाची पदाधिकारी, मतगणना कर्मियों के पटल और राउंड-वार परिणामों के प्रदर्शन हेतु व्हाइट बोर्ड व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया गया।
सुरक्षा एवं स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था: पोल्ड मतपेटीकाओं के सुरक्षित संग्रहण के लिए बज्रगृह की सीलिंग,विद्युत एवं त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सुरक्षा: बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र परिसर में पुख्ता सुरक्षा के तहत अनिवार्य रूप से अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
प्रवेश एवं रूट मैनेजमेंट: अभ्यर्थियों, उनके मतगणना अभिकर्ताओं और कर्मियों के लिए अलग प्रवेश द्वार, री-सीविंग काउंटर और स्पष्ट मार्ग का जायजा लेकर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में सभी टेबल अरेंजमेंट और अधिकारियों/कर्मचारियों के मैपिंग एवं बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
पार्किंग व्यवस्था:- जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 14 जिलों से मतदान अधिकारियों द्वारा पोल्ड मतपेटिका रिसीविंग करने के लिए आने वाले वाहनों के सुगम आवागमन हेतु पृथक एवं सुरक्षित पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि वाहन पार्किंग में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि मतदान तिथि: 23 अक्टूबर 2026 और मतगणना तिथि: 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।
जिला प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित मतगणना संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
@ECISVEEP
@CEOBihar
Purnia, Bihar | Oct 21, 2026