राजमहल: राजमहल प्रखंड सभागार में प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई
राजमहल प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग की निधि से विकास योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।