टीकमगढ़: ईशोन गांव में व्यक्ति पर भतीजे ने की मारपीट, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के ईशोन गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल का नाम स्वामी बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर था इसी दौरान उसका भतीजा आया खेत से बल्ली और तार निकालने लगा, विरोध करने पर भतीजे ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।