टीकमगढ़: गोंगाबेर मंदिर के पास ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ से कुछ दूरी पर गोंगाबेर मंदिर के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। माडूमर गांव निवासी धर्मदास टीकमगढ़ से ई रिक्शा में बैठकर अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में गोंगाबेर मंदिर के पास अचानक ई रिक्शा और नियंत्रित होकर पलट गया जिस व्यक्ति घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।