टीकमगढ़: लार गांव की वृद्ध महिला ने कलेक्ट्रेट में अनावेदकगण द्वारा घर पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई
लार गांव से पीड़ित वृद्ध महिला शांति बाई कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर पर गोवर्धन द्वारा का शीला और ममता ने जबरन कब्जा कर लिया है और वह लोग घर के अंदर अपना सामान रखे हुए हैं। सामान हटाने के लिए कहा जाता है तो अनावेदकगण गाली गलौज करते हैं और मारने की धमकी देते हैं।