टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शोभाराम रोशन को निर्देशित किया कि समय सीमा में सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन कर लक्ष्य पूर्ति की जाए।