जमुई: सिमुलतला आवासीय विद्यालय छोड़ने के बाद डॉ. राजीव रंजन ने अशोका पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल का पदभार संभाला
Jamui, Jamui | Apr 21, 2026 मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल के पदभार से मुक्त होने के बाद डा. राजीव रंजन ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान प्रो. रामावतार सिंह , निदेशक राजेश रंजन आदि ने नव नियुक्त प्रिंसिपल को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।