देवास: एडीजी (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल राजा बाबू सिंह ने शंकरगढ़ पर्वत क्षेत्र का किया निरीक्षण
Dewas, Dewas | Nov 30, 2025 आज शंकरगढ़ पर्वत क्षेत्र में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं एडीजी (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री राजा बाबू सिंह का आगमन हुआ। देवास जिले के भ्रमण पर पधारे एडीजी महोदय ने देवास पुलिस के साथ पर्वतीय क्षेत्र का अनौपचारिक निरीक्षण किया।