शेखपुरा में धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन,
केक काटकर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की जताई इच्छा।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन शनिवार को शेखपुरा में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सह जमुई सांसद प्रतिनिधि ईमाम गजाली के नेतृत्व में भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का अवसर है। उनके नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लगातार मजबूत हो रही है। चिराग पासवान युवाओं की उम्मीद और बिहार के विकास को लेकर एक नई सोच रखने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के विचारों और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संगठन को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
ईमाम गजाली ने अपनी राजनीतिक इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे भविष्य में चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार विकास, रोजगार और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करेगा। इस जन्मदिन समारोह में विजय पासवान, महेश पासवान, अरविंद पासवान, मुकेश पासवान, उमेश राम, शेखर पासवान, दिनेश पासवान,दानी पासवान, मिश्री पासवान, राधे यादव, अनिल यादव, रामशकल पासवान, शिशुपाल पासवान सहित पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।