बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि जनपद में बूथ लेवल एजेंट की बूथवार तैनाती कर जिला निर्वाचन कार्यालय बहराइच को सूची उपलब्ध करा दिया जाए।