बहराइच: बालापुर में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक घायल, हालत गंभीर, लखनऊ किया गया रेफर
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालापुर में खेत में काम करते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से रविवार को युवक घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने युवक को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया है। जिसका इलाज जारी है।