बहराइच: बशीरगंज में स्कूल बोर्ड और पानी के पाइप तोड़फोड़ के मामले में 2 नामजद और 1 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
काजीपुरा उत्तरी में स्कूल बोर्ड व पानी के पाइप आदि में तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।