बहराइच: घंटाघर इलाके में कपड़े की दुकान में अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी
घंटाघर इलाके में स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में पीछे के हिस्से में चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद चोरों ने नकदी और कपड़े समेत लाखों मूल्य के सम्पत्ति की चोरी की। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला गुदडी निवासी रवि शंकर मिश्रा पुत्र लालता प्रसाद की दुकान घंटाघर के चौक बाजार में स्थित है। जाच जारी।