बहराइच: चांदमारी नई बस्ती में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे
शहर के मोहल्ला चांदमारी नईबस्ती में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। जिसके चलते सोमवार को सभी का गुस्सा भड़क गया। सभी ने मोहल्ले में इंटर कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने की जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे। लेकिन धरने पर बैठे हैं।