चैनपुर: चैनपुर निवासी सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी राजीव, ए श्रेणी के आतंकवादी मारने पर पुलिस वीरता पदक से सम्मानित
80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के नेनुआ निवासी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के द्वितीय कमान अधिकारी राजीव तिवारी पिता सत्यनारायण तिवारी को श्रीनगर में एक ए-श्रेणी के आतंकवादी को ढेर करने वाले साहसिक अभियान के लिए प्रतिष्ठित पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री (पीएमजी) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।