सहाड़ा: गंगापुर के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
सहाड़ा निवासी युवक बुधवार को किसी कार्य से गंगापुर की ओर आया हुआ था वापस रात 9:00 बजे सहाड़ा की ओर लौटते समय गंगापुर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया जिसे पहले गंगापुर अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|