सहाड़ा: कारोई पुलिस ने थाने में दर्ज प्रकरण में 2 युवकों को किया गिरफ्तार
कारोई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने में दर्ज वांछित अपराधियों की धर पकड़ के जिला पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देश के बाद कारोई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है जिनमें किशन लाल पिता मांगु उम्र 27 साल निवासी कानपुरा, कारोई तथा प्रकाश पिता राधेश्याम उम्र 25 साल निवासी दोलपुरा,कारोई जिला भीलवाडा को दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।