पयागपुर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर वृहद विधिक शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एसडीएम अश्वनी पांडे व सीओ हर्षिता तिवारी ने किया शिविर में सैकड़ों लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की ओर से सेवाएं प्रदान की गई।तथा लाभार्थियों का चिन्हांकन के साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया गया।