उचेहरा: वार्ड 3 निवासी कैदी अनित चौधरी को बहन के अंतिम संस्कार में शामिल कराने जेल से लाई पुलिस
उचेहरा। वार्ड क्रमांक 3 नई बस्ती, उचेहरा निवासी अनित चौधरी की बहन का बीमारी के चलते निधन हो गया। बहन के निधन की सूचना मिलने पर पुलिस सुरक्षा के बीच अनित चौधरी को जेल से उचेहरा लाया गया, ताकि वह अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। जानकारी के अनुसार, बहन की मृत्यु के बाद परिवार की परम्परा अनुरूप हुआ संस्कार, तदुपरांत पूलिस पुनः जेल लेकर हुई रवाना।