ताखा: ऊसराहार पुलिस ने नगला चिंता गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
Takha, Etawah | Sep 12, 2026 ऊसराहार थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर 3 बजे नगला चिंता गांव में चौपाल लगाकर करीब 40 महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड, 2FA अपनाने, संदिग्ध लिंक से बचने और व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रखने की जानकारी दी। परेशानी होने पर पुलिस व हेल्पलाइन की मदद लेने कीअपील की है।