गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाया गया विशेष अभियान, अधिकारी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में आमजन से वार्ता करते हुए वांछित अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है।