गौतम बुद्ध नगर: पंचशील हाईनिश सोसाइटी में आम सभा के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पंचशील हाईनिश सोसाइटी में रविवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आम सभा के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद होने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है।