सिमरिया: जमुनहा ग्राम में किराना की दुकान से अवैध शराब बरामद कर सिमरिया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
Simariya, Panna | Feb 23, 2024 जमुनहा ग्राम में किराना दुकान से एक आरोपी को सिमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन पर जिले की पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में सिमरिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर किराना दुकान से अवैध शराब बरामद की है।