बांका: दर्दमारा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने शराब के साथ 4 युवकों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 16, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने दर्दमारा चेकपोस्ट पर अभियान चलाकर शराब के साथ 4 युवक को गिरफ्तार किया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे सभी का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दर्दमारा चेकपोस्ट पर अभियान चलाकर गोरयारी निवासी मनीष कुमार, सिमरिया निवासी संतोष ठाकुर, पंकज ठाकुर व गोपालपुर निवासी रूपेश कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।