बांका: झिरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल
Banka, Banka | May 16, 2025 झिरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का उपचार शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी के परिजन ने बताया कि केलाबाड़ी निवासी अशोक पंडित घर से किसी काम के लिए निकला था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिसमे वह जख्मी हो गया। मामले की जानकारी परिजन को सदर अस्पताल से मिली।