बांका: रामचुआ गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने पंचायत स्तर पर रोजगार के लिए बड़ा उद्योग लगाने की मांग की
Banka, Banka | May 15, 2025 रामचुआ गांव में गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1:00 महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की बारे में जानकारी दी गई। जहां महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकार से पंचायत स्तर पर रोजगार देने के लिए बड़ा उद्योग लगाने की मांग की। महिला संवाद कार्यक्रम में बीपीएम राजीव कुमार समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।