बांका: पंजवारा पुलिस ने स्कार्पियो से 403 लीटर शराब बरामद की, चालक फरार
Banka, Banka | May 15, 2025 पंजवारा थाना पुलिस ने 403 लीटर शराब से भरी एक स्कार्पियो को जब्त किया है। स्कार्पियो का चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गुरुवार की शाम 6 बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पंजवारा संकट मोचन चौक के समीप स्कॉर्पियो को रोकने के लिए पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई थी, लेकिन स्कार्पियो चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।