बांका: संग्रामपुर के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 16, 2025 संग्रामपुर के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सरारी बेलहर निवासी नंदू खैरा बाइक से बाजार जा रहा था। संग्रामपुर के पास जेसीबी ने बाइक में पीछे टक्कर से मार दिया। जिसमें बाइक सवार युवक बाइक लेकर दूर फेंका गया और जख्मी हो गया।