सिसई: पंडरिया स्थित नेशनल हाईवे की बाईपास सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, पहुंचाया गया रेफरल अस्पताल सिसई
Sisai, Gumla | Nov 17, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में नेशनल हाईवे के बाईपास में दो मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन के द्वारा धक्का लग जाने से बुरी तरह से घायल हो गए। घायल होने वालों में पहला लालमाटी निवासी ईश्वर नागेशीया तथा दूसरा डबना पानी निवासी बिरसा खड़िया थे। घटनास्थल से घायलों को रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है।