सिसई: सैंदा धुमकुड़िया में पड़हा समाज ने भगवान बिरसा मुंडा और डॉ. कार्तिक उरांव राव की जयंती मनाई
Sisai, Gumla | Nov 16, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सैंदा धूमकुड़िया में पड़हा समाज के लोगों ने सम्मिलित रूप से भगवान बिरसा मुंडा और डॉक्टर कार्तिक उरांव राव की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण पर किया गया और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए झारखंड के लिए उनकी उपलब्धियां को बताया गया। बताया कि किस तरह दोनों महापुरुषों ने झारखंड के लिए अपना आदिवासियों के लिए काम किया।