सिसई: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कल्याण अस्पताल नागफेनी का किया औचक निरीक्षण
Sisai, Gumla | Nov 16, 2024 उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नागफेनी स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल की सभी सुविधाओं को समय पर दुरुस्त किया जाए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो।