खिर्सू में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
खिर्सू। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक खिर्सू में एक दिवसीय टीबी परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीटीओ डॉ. जिशान मलिक, डिस्ट्रिक्ट टीबी टीम और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खिर्सू ने ग्राम प्रधानों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी। ग्राम प्रधानों से संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच व उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने और उपचाररत मरीजों को नियमित दवा लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रधान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी ग्राम थापला सहित 22 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही गांवों को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Pauri, Garhwal | Sep 21, 2026