हरिहरगंज: हरिहरगंज के अभिषेक SSC CGL में 2226वीं रैंक लाकर आयकर विभाग में बने ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, लोगों में खुशी
हरिहरगंज शहर के झंडा चौक निवासी अभिषेक गुप्ता का एसएससी सीजीएल-2025 में ऑल इंडिया 2226 वीं रैंक हासिल कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर रविवार के दोपहर 2:00 बजे रौनियार वैश्य परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों ने अभिषेक को फूल-माला देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।