धार: धार के नालछा दरवाजा स्थित गुरुद्वारे में भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस, विधायक नीना वर्मा ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी
Dhar, Dhar | Dec 26, 2024 धार में नालछा दरवाजा स्थित स्थानीय गुरुद्वारे में भारतीय जनता पार्टी ने वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुद्वारे में धार विधायक नीना विक्रम वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के दो छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर हुए उन्हें याद किया।