धार: मुख्यालय में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, कैलाश नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में ताला तोड़कर हुई दान पेटी की चोरी
Dhar, Dhar | Dec 26, 2024 धार मुख्यालय पर चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब चोर धार्मिक स्थान पर भी चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला धार के कैलाश नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में देखने को मिला जहां कुछ बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे और वहां रखी दान पेटी को चुरा कर फरार हो गए, कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को 4 मामला दर्ज कर लिया