धार: धार में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, विकसित मध्यप्रदेश पर मंथन
Dhar, Dhar | Dec 26, 2024 मध्यप्रदेश राज्य और धार जिले को 2047 तक विकसित राज्य और जिला बनाने की दिशा में विचार-विमर्श और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन धार कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धार विधायक नीना वर्मा,धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर,प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।