धार: सरस्वती नगर की किराना दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर एसडीएम रोशनी पाटीदार ने की कार्रवाई
Dhar, Dhar | Dec 25, 2024 धार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विक्रय को लेकर धार एसडीएम रोशनी पाटिदार द्वारा कार्रवाई की गई है। धार एसडीएम रोशनी पाटिदार को धार में सरस्वती नगर स्थित आदित्य किराना दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विक्रय की सूचना मिली थी। जिस पर धार एसडीएम रोशनी पाटिदार, तहसीलदार तथा पुलिस के मौके पर पहुंची तथा किराना दुकान से चाइनीज मांझा जप्त किया।