घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में ओवरब्रिज निर्माण में बाधक अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला
घोड़ाडोंगरी में बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए निर्माण स्थल पर बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। राजस्व विभाग एवं पीडब्ल्यूडी की सेफ्टी टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया, जिससे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का रास्ता सुगम हो सके।