भोरे: लाला छापर नहर चारमुहानी के पास पुलिस ने 108 लीटर देशी शराब और बाइक जब्त की, तस्कर फरार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत लाला छापर नहर के चार मोहनी के पास बीते कल देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाइक से 108 लीटर देसी शराब बरामद कर ली। इस दौरान बाइक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। रविवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस के अनुसार वाहन जांच के दौरान बाइक सवार आता दिखा। जिसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह भागने लगा।