मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सटे हमीदगंज मोहल्ला में झगड़े के दौरान एक युवक द्वारा तलवार निकालकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को तलवार समेत गिरफ्तार कर शहर थाना भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमीदगंज निवासी आमिर अमित कुमार के घर के पास नशा कर रहा था।