विजयनगर: बिजयनगर में चोरों का आतंक, फिर दानपात्र को बनाया निशाना, घटना को लेकर भक्तों में आक्रोश
बिजयनगर मे चोरों का आतंक फिर बढ़ गया है।अज्ञात चोरों ने फिर दानपात्र को निशाना बनाया है।तेजा मंदिर के बाहर रखा दानपात्र का तोडकर चोर दानपात्र में रखी राशि निकालकर ले गए।घटना के बाद मंदिर पुजारी ने पुलिस थाने में घटना की सूचना दी।पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।