इमामगंज: बाँके बाजार थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट, तीन घायल
Imamganj, Gaya | Aug 14, 2026 बाँके बाजार थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाँके बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।