महिला सहायता केन्द्र की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनी, 3 साल में 2 हजार से अधिक महिलाओं को मिला न्याय और सहारा
मुजफ्फरपुर के रामबाग स्थित विवाह भवन में मंगलवार को महिला अधिकार महिला सहायता केन्द्र की तीसरी वर्षगांठ समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरती सिन्हा ने की। समारोह में मुख्य अतिथि सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी मौजूद रहे। इसके अलावा मिठनपुरा थाना के थानाध्यक्ष, महिला थाना की थाना प्रभारी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सहायता केन्द्र की ओर से पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। केन्द्र के अनुसार, अब तक 2 हजार से अधिक पीड़ित महिलाओं को न्याय और सहायता उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया।
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि शांति समिति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शांति समिति में एक भी महिला सदस्य नहीं है, ऐसे में आगामी समय में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर पहल होनी चाहिए।
समारोह में महिला सहायता केन्द्र की आरती सिन्हा, राखी शर्मा समेत कई महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #MahilaSahayataKendra #WomenEmpowerment #Muzaffarpur
Musahri, Muzaffarpur | Sep 29, 2026