सम्भल में SP द्वारा श्री क्षेमनाथ तीर्थ का भ्रमण कर आगामी 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा की तैयारियों का लिया गया जायजा, सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा कोतवाली सम्भल क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री क्षेमनाथ तीर्थ का भ्रमण किया गया। इस दौरान दिनांक 13.11.2026 को प्रस्तावित आगामी 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान परिक्रमा मार्ग, प्रमुख स्थलों, श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।