बाढ़: सीढ़ी घाट शनिधाम में राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा, 651 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Barh, Patna | Sep 4, 2026 बाढ़ शनिधाम मंदिर के पुजारी एवं संस्थापक शिव जी मुनि उदासीन ने शुक्रवार को लगभग 4 बजे बताया कि कलश यात्रा के बाद विधि-विधान से राधा-कृष्ण की मूर्ति एवं गोवर्धन शिलाखंड को मंदिर में स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि अब श्रद्धालुओं को मथुरा के साथ-साथ बाढ़ में भी गोवर्धन भगवान के दर्शन का अवसर मिलेगा।