Public App Logo
जिले के 16 विद्यालयों व छात्रावासों में लगेंगे वाटर कूलर के साथ प्यूरीफायर जिले के 16 विद्यालयों एवं छात्रावासों में 9.52लाख रूपये की लागत से वॉटर कूलर के साथ प्यूरीफायर लगाए जाएगे। यह कार्य एसईसीएल के सीएसआर मद से कराया जाएगा। एसईसीएल जोहिला क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को तत्संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि एस ई सी एल बिलासपुर के सी एस आर मद के महाप्रबंधक व्दारा उक्त कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग से अपेक्षा की है कि उल्लेखित शर्तो के अनुरूप सहमति पत्र प्रस्तुत करें ताकि समय सीमा में उक्त कार्य का संपादन किया जा सके। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp #umaria #उमरिया - Umaria News