खगड़िया जिले में विशेष महा अभियान के तहत 24,261 नए राशन कार्ड का निर्माण। जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने सांकेतिक रूप से लाभुकों के बीच नव निर्मित राशन कार्ड वितरित किए। पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।