निज़ामाबाद: शिवराजपुर में बसपा की चौपाल, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया सक्रिय
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में आज शनिवार को दोपहर 1 बजे बहुजन समाज पार्टी की चौपाल मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर ओंकार शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा अभी से प्रचार में सक्रिय होने का आह्वान किया गया है।